दुमका, फरवरी 23 -- प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धमना कूड़ा मोड़ के समीप रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के बनियारा गांव निवासी आशीष मंडल के रुप में की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से देवघर की ओर से हंसडीहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह धमना कूड़ा मोड़ के समीप पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में...