देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पगवारा गांव निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार सरस्वती देवी सड़क पार कर रही थी, तभी अचानक तेज गति से आ रही एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल अवस्था में महिला को उठाया लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। बावजूद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी डॉक्टर ने ओपी की पुलिस को दी। पुलिस ने शव जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.