गंगापार, मार्च 28 -- हंडिया पुलिस ने लमाही गांव निवासी विभिन्न मामले में आरोपी पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लमाही गांव से अभियुक्त दयाराम पुत्र मनबहाल, गुलाब पुत्र मनबहाल, विपिन पुत्र दयाराम, प्रियंका सूर्यवंशी पुत्री दयाराम, फूलमती देवी पत्नी गुलाब भारती को लमाही गांव से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मामले में हंडिया कोतवाल ब्रिजकिशोर गौतम ने बताया कि दयाराम ने दूसरे का घर कब्जा कराने में सहयोग किया था और अन्य आरोपियों ने पुलिस से अभद्रता की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.