चतरा, जून 5 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को राजद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष देव लाल यादव ने किया। वहीं संचालन राजद नेता लीला यादव ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से राजद के हंटरगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव लाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पार्टी के युवा और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष देव लाल यादव को बधाई भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.