चतरा, अक्टूबर 14 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के प्रमुख छठ घाट नावाडीह और बाजार घाट पूरी तरह से कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है। बाजार छठ घाट के मुख्य स्थल पर बाहर से लाकर लोगो के द्वारा कचरा फेंक दिया गया है। जिसके कारण छठ घाट पूरी तरह से कचरे में तब्दील हो गया है। वही नावाडीह छठ घाट जाने वाले रास्ते में कचरे का अंबार लगा हुआ है। नावाडीह घाट कौलेश्वरी पुल के नीचे अवस्थित है। लोग अपने घरों का कचरा लाकर उसे पूल नीचे छठ घाट पर गिरा रहे हैं। जिससे पूरा छठ घाट की स्थिति दैनीय बना हुआ है। मालूम हो कि छठ घाट की सफाई हर साल स्थानीय युवाओं की टोली के द्वारा किया जाता रहा है। लेकिन इस बार लोगों के लापरवाही में छठ घाट की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। बाजार घाट पर दूसरे जगहों से लाकर डाले गए कचरे को लेकर छठ पूजा समिति के लोगों में आक्रोश है। उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.