चतरा, जून 12 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस के द्वारा बुधवार को पचमो, खरौना और खराटी गांव में छापामारी अभियान चलाकर चार फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटियो में पांचमो गांव नरेश यादव, नारायण यादव, खरोना गांव के ननकू चौधरी खराटी गांव के इंद्रदेव भुईया शामिल हैं। सभी वारंटी पर थाना में अलग-अलग मामलों के नामजद अभियुक्त है। सभी कई माह से फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा इनके गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.