चतरा, अक्टूबर 14 -- चतरा संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी रौशन कुमार सिंह है। पुलिस ने इसके पास से चोरी के यामहा कंपनी का आरवन 5 मोटरसाईकिल को बरामद किया है। बताया गया कि एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को मिले गुप्त सूचना पर हंटरगंज पुलिस ने गोसाईडीह गांव के पास चेकिंग अभियान लगाया था। इसी क्रम में रौशन कुमार सिंह यामहा आरवन फाईव मोटरसाइकिल से आया। पुलिस ने जांच करने पर पाया कि यह किमती बाइक चोरी की है। इस संदर्भ में हंटरगंज में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरक्षक पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, अवर निरीक्षक संजय कुमार सहित हंटरगंज पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.