चतरा, अक्टूबर 10 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज पुलिस के द्वारा अवैध शराब भट्टी विनष्टीकरण को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। चतरा एसपी के निर्देश पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में यह अभियान बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चलाया गया। इस दौरान हंटरगंज के झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्र जबड़ा और कुशमाही गांव में छापामारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित छह अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। पुलिस के द्वारा इन अवैध शराब भट्ठियों को आग के हवाले कर इसे पूर्ण रूप से विनष्ट कर दिया गया। पुलिस ने उक्त शराब भट्ठियों पर शराब तैयार करने के लिए रखे गए एक हजार किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। वही शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दर्जनों प्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.