चतरा, दिसम्बर 29 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में सरकार के द्वारा खरीदे जा रहे धान के खरीदारी का कार्य कई कारणों से नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। पहला कारण हंटरगंज प्रखंड के सभी धान क्रय केंद्र का गोदाम भर चुका है। जगह नहीं रहने के कारण किसानों से धान की खरीदारी बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी कारण आपूर्ति विभाग के द्वारा पोर्टल पर दर्ज किए गए गांव की सूची से प्रखंड के कई गांव गायब है। हंटरगंज प्रखंड में तीन क्रय केंद्र खोला गया है। जिसमें जोरी पैक्स, गेरुआ पैक्स और हंटरगंज महिला स्वयं समिति है। तीनों क्रय केंद्र के गोदाम की क्षमता एक हजार क्विंटल का है और तीनों क्रय केंद्रों के द्वारा अपने गोदाम के क्षमता के अनुसार धान की खरीदारी कर लिया गया है। जिसके कारण पूरा गोदाम भर चुका है। धान खरीदारी शुरू होने के बाद से अब तक इन क्रय केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.