चतरा, मार्च 28 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार गुरुवार को हंटरगंज के केतारीबार, राहरवार, तरवागड़ा गांव में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। लोगों बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार सहित अन्य के बिंदुओं पर कानून की जानकारी दी गई। इसके अलावा नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में लोगों को बताया गया। जागरूकता अभियान सह राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार का कार्य हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव ने संयुक्त रूप से किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.