चतरा, जनवरी 9 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला पंचायत के गोड़वाली गांव के शिवकुमार पासवान उर्फ राजू रंजन का शव बोधगया के कटोरीया गांव से शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि शिवकुमार की हत्या गुरुवार की देर रात कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई पुकार पासवान ने बताया कि शिवकुमार 4 साल से बोधगया के कटोरिया गांव में सूअर फार्म और मुर्गी फार्म चला रहा था। हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस के द्वारा परिजनों को दिया गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। जहां उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गोड़वाली में किया गया। मृतक के पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। घटना के बाद पूरा गांव में शोक की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...