चतरा, मई 26 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के डाहा पंचायत के बिहीया गांव के एक मजदूर की मौत चेन्नई में 22 मई को छत से गिरकर हो गई। मृतक युवक जानकी भईयां का 28 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार है। मजदूर के शव को चेन्नई से फ्लाइट से गया एयरपोर्ट लाया गया। गया से एंबुलेंस से शव को रविवार की सुबह मजदूर के गांव लाया गया। शव के गांव आते ही परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मृतक युवक अपने पत्नी और दो बच्चे को अपने पीछे छोड़ गया है। धीरेंद्र कुमार चेन्नई नई सेंट्रल के मोझी नगर खाद्य निगम कंपनी में काम करता था। 22 मई की रात में वह छत के ऊपर पानी टंकी पर बैठकर मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान तेज हवा चली और वह छत से नीचे गिर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.