चतरा, सितम्बर 24 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के काशीकेवाल गांव के 40 वर्षीय शीतल यादव की मौत बुधवार की अहले सुबह मोहनिया के मोठानी स्थित एक लाईन होटल में हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक मोहनिया के मुठानी होटल में मिस्त्री का काम करता था। घटना उस समय घटा जब एक तेज रफ्तार ट्रक सीधे होटल के अंदर घुस गया। इस दौरान होटल के अंदर मौजूद शीतल यादव को ट्रक ने रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही काशीकेवाल गांव से मृतक के परिजन भभुआ मोहनिया पहुंचें। जहां शव को पोस्टमार्टम करा शव को लेकर घर लौटे। शव को आते हीं पूरा गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की पत्नी के अलावा दो पुत्री एवं एक पुत्र है। मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.