कानपुर, दिसम्बर 6 -- सरसौल। साधन सहकारी समिति, बौसर में शनिवार को यूरिया लेने आए लोग नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। उसी के बाद खाद बंट पाई। केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि लाइन से हटकर लोग शोर मचाकर नारेबाजी व हंगामा करने लगे। कुछ लोग जबरन यूरिया की बोरियां निकालने लगे। केंद्र प्रभारी ने गोदाम का ताला बंद करा दिया और वितरण रोक दिया। नर्वल थाने सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ। केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि दो सौ किसानों को पांच सौ बोरी यूरिया वितरित की गई है। पुलिस भी आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...