रामपुर, मार्च 30 -- नगर पालिका परिषद की 2025-26 के वार्षिक बजट की बैठक में हंगामें के बीच 158 करोड़ की आय और 194 करोड़ के खर्च के साथ मूल बजट पास हुआ। हालांकि, बोर्ड के कुछ सदस्यों ने प्रस्तावों पर अमल नहीं होने के चलते बहिष्कार भी किया। इस दौरान दो सदस्यों ने बोर्ड की मीटिंग को ही अवैध ठहराया। वहीं, अधिकांश सभासदों ने शहर से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाकर उनके समाधान की मांग की। शनिवार को पालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। करीब 12 बजे बैठक शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष सना खानम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पालिका की खामियों को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगे गए। इसके बाद 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के कहने पर लिपिक मंजूर हुसैन नकवी ने एजेंडे को पढ़कर सुनाया। एजेंडा को सुनने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.