बेगुसराय, फरवरी 22 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को होने वाला चुनाव हंगामे के कारण रद्द करना पड़ा। रविवार को दौलतपुर में पार्टी के सभी वोटर प्रतिनिधि एकत्र हुए। पार्टी द्वारा चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त बीआरओ अशोक पासवान ने विधिवत रूप से चुनाव की घोषणा की। इसके बाद कुल आठ प्रत्याशियों ने प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दी। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक के पक्ष व विपक्ष के लोगों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उपस्थित पार्टी के प्रतिनिधि ही विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग विधायक के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। इस कारण चुनाव को स्थगित करना पड़ा। इस संबंध में पूछे जाने पर बीआरओ ने बताया कि सदस्यों के बीच नाराज़गी को देखते हुए चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस...