कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- मंझनपुर, संवाददाता भीम आर्मी जय भीम संगठन के नेताओं को रविवार की रात से लेकर सोमवार की देर शाम तक उनके मंझनपुर स्थित आवास पर नजरबंद रखा गया। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने हंगामे की आशंका को देखते हुए की। दरअसल, लाठीचार्ज के विरोध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को बरेली जाना था। कौशाम्बी के नेता वहां के लिए कूच नहीं करें और यहां किसी तरह का कोई विरोध नहीं करें, इसे लेकर पुलिस ने सतर्कता बरती। हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में संगठन के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा तौसीफ अहमद और जिला महासचिव आफताब अहमद शामिल हैं। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र भास्कर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बरेली में मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को भी पीटा गया और कुल 83 लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.