अमरोहा, मार्च 22 -- गजरौला। नगर पालिका की बैठक में शनिवार को सभासदों ने हंगामा किया। पालिकाकर्मियों पर आवासीय योजना के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं हंगामे के बीच 52 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट पास हुआ। नगर पालिका चेयरपर्सन राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने सभासदों को प्रत्येक वार्ड के समुचित विकास का भरोसा दिलाया। निर्माण लिपिक आदेश अग्रवाल ने बजट बैठक की बावत बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए इस बार का बजट 52 करोड़ 53 लाख रुपये प्रस्तावित है। इसमें से नगर के विकास के लिए 51 करोड़ 77.5 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पालिका का यह बजट 75.50 लाख रुपये का लाभकारी रहेगा। इसमें गृहकर से 2.90 करोड़, जलकल से 96 लाख, दो प्रतिशत अचल संपत्ति कर से 60 लाख, केयरिंग चार्ज आदि से 30 लाख, 15वें वित्त से छह करोड़, राज्य वित्त से 18 करोड़, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.