अररिया, फरवरी 16 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने शनिवार की रात्रि शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवक को हिरासत में लिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली की दो युवक सौरगांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर सौरगांव पहुंचा तो देखा की लोगों के भीड़ के बीच दो युवक हंगामा कर रहा है। हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने दोनों का शराब पीने की पुष्टि हुई। हिरासत में लिए गए युवक सौरगांव निवासी अनिल कुमार सरदार व महेशखुट निवासी चंदन शर्मा बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...