मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पकड़ा गया युवक गोविंदगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वह मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया गया है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि चिकित्सकों ने इलाज के दौरान पकड़े गये युवक को मानसिक रुप से विक्षिप्त है। बताया है। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक एक मकान के तीसरी मंजिल पर चढ गया था। जहां से वह राहगिरों पर ईट फेंककर जख्मी कर रहा था। करीब चार घंटे के मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...