पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- केनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान एक व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के ही बेलारिकावगंज पंचायत के रिफ्यूजी कालोनी मुहल्ला निवासी 45 वर्षीय पुत्र दीपक राम है जो बनभाग चौक पर रविवार की शाम शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद चिकित्सय जांच करायी गई और अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...