सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सुप्पी।अपर थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के ससौला चौक पर शराब पीकर हंगामा करते हुए चार शराबी युवकों को गिरफ्तार किया। जिसमें से तीन शराबी युवक की पहचान शिवहर जिला के पुरनहिया गांव निवासी रमेश सिंह,पृतनन्दन सिंह, प्रवीण कुमार एवं एक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के लड़कवा गांव निवासी राम ईश्वर दास के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार चारों शराबी युवक को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में शनिवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...