बिजनौर, जनवरी 11 -- होमगार्ड सीसी हमले के मामले में रविवार को भाजपा नेता मोहल्लेवासियों के साथ नहटौर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न व वसूली करने आदि आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष से भाजपा नेताओं की नोकझोंक हुई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता थानाध्यक्ष के ऑफिस में ही आधे कपड़े उतारकर धरने पर बैठ गए। रविवार को मोहल्लेवासियों के साथ नहटौर थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने पुलिस पर होमगार्ड कंपनी कमांडर एवं उसके साथियों के साथ हुए विवाद में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर रोष प्रकट किया। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष धीरज नागर ने कहा कि किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं हुआ। वीडियो में जितने भी आरोपी शामिल हैं। उन सभी के विरुद्ध कारवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष...