चतरा, फरवरी 8 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के माता कौलेश्वरी पर्वत पर रविवार को विदेशी पर्यटकों का एक काफिला पहुचा। यह काफिला हंगरी देश के पर्यटकों का था। अधिकांश पर्यटको में अपने देश के प्रशाशनिक विभाग से थे। सभी पर्यटक अहले सुबह कौलेश्वरी पहाड़ पहुचे और माता कौलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया।विदेशी पर्यटक पूरे भक्तिभाव के साथ माता की आरती में शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण कर पर्यटकों का काफिला पूरे पहाड़ क्षेत्र का भ्रमण किये। कौलेश्वरी पहाड़ का प्राकृतिक सौंदर्य देख काफी गदगद हुए। पर्यटकों ने बताया कि अपने रिस्तेदारो और घर के बुजुर्गों से कौलेश्वरी पहाड़ के बारे में जानने के बाद यहां पहुचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.