बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। फतेहपुर व रामनगर थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई। इन हादसों में सात लोग घायल हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार चालक ने मारी टक्कर: रामनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर निवासी 60 वर्षीय विजय पुत्र रामखेलावन रविवार शाम करीब चार बजे साइकिल से रामनगर बड़ी बाजार सब्जी लेने जा रहे थे। ब्लॉक मुख्यालय के निकट डिवाइडर में बने कट से हाईवे पार करने के दौरान बाराबंकी की ओर से सवारियां लेकर कैसरगंज जा रही तेज रफ्तार ओला कार के चालक ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें विजय घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां उनकी मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे क...