हमीरपुर, जनवरी 9 -- मौदहा, संवाददाता। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। जिसमे तीन की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौदहा निवासी 40 वर्षीय सीरिया पत्नी मुनीरउद्दीन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। 28वर्षीय अंकित पुत्र अनिल चौरसिया बड़े चौराहा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। 54 वर्षीय शिव शंकर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वही 27 वर्षीय बबलू पुत्र कल्लू मौदहा निवासी अपनी बहन को लेने महोबा की ओर जा रहा था तभी चिचारा गांव के पास ट्रक से टक्कर हो जाने पर बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। 27 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामाश्रय केवटरा मोहल्ला मौदहा निवासी एक बाइक में तीन लोग सवार होकर कपसा गांव की ओर जा रहे थे। तभी सिजनौड़ा गांव के पास अज्ञा...