बुलंदशहर, जून 24 -- नेशनल हाईवे-34 पर सिरोधन कट पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में मजदूर समेत तीन लोग घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। क्षेत्र के नया गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनका पुत्र योगेश औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में कार्य करता है। रविवार की रात वह गांव निवासी आनंद के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। नौ बजे के करीब सिरोधन कट पर ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल दीपक खटाना ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें सिरोधन कट पर एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। सड़क किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्...