प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ गांव निवासी हिमांशु की सात वर्षीय बेटी काजल घर के सामने खेल रही थी, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई। इसी गांव के राम कुमार का 23 वर्षीय बेटा दीपेंद्र मौर्य बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी मासूम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...