उन्नाव, नवम्बर 24 -- चकलवंशी। अलग अलग मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। आसीवन थाना क्षेत्र के बसोखा मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अंकित सोमवार दोपहर बाइक से अकबरपुर शटरिंग लगाने जा रहा था। तभी हैदराबाद अकबरपुर संपर्क मार्ग पर बघवा कोला मोड़ के पास ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना मियागंज गांव निवासी 35 वर्षीय मूकबधिर संतोष सोमवार दोपहर मियागंज चौराहे से पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात बाइक सवार ने युवक के टक्कर मारने से वह घायल हो गया। चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.