समस्तीपुर, मार्च 4 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खोकसाहा हरिचक मुख्य पथ पर संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के समीप बाइक और अज्ञात वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक विभूतिपुर पूरब पंचायत के खदियाही नासीकात वार्ड 8 निवासी संजय प्रसाद का पुत्र रजनीश कुमार (17) बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक खोकसाहा गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की सूचना के बाद से खदियाही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक के पिता संजय प्रसाद, मां रंजना देवी, बहन अनुजा, गुड़िया, दादा राम चरित्र महतो, दादी रामदुलारी देवी समेत स्वजनों का का रो-रोकर बुरा हाल था। वही दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.