आजमगढ़, अगस्त 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। महराजगंज, कप्तानगंज और रानी की सराय इलाके में अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। रौनापार थाना क्षेत्र के नंदलाल रसूलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष उड़ीसा में जेसीबी चलाते थे। 20 दिन पूर्व रक्षाबंधन पर घर आए थे। शुक्रवार को अपने मामा के घर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लछेहरा गांव गए थे। दोपहर में वे बाइक से घर लौट रहे थे। परशुरामपुर-सररदहा मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपलपुर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। वे दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे।...