आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर के पास गुरुवार की सुबह मजदूरी करने जा रहे साइकिल सवार की कार की टक्कर से मौत हो गई। उधर, तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास बुधवार की रात स्कार्पियो की टक्कर से बुलेट सवार जनसेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। जीयनपुर कोतवाली के अशरफपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्यारे यादव मजदूरी करते हैं। गुरुवार की सुबह घर से काम की तलाश में साइकिल से निकले थे। केशवपुर के पास पीछे से आई कार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। मौके पर ही रामप्यारे यादव की मौत हो गई। उनके दो पुत्र हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरवां संवाददाता के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.