बाराबंकी, जनवरी 2 -- बाराबंकी। अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। किसान को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर: रामनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के मधवा जलालपुर गांव निवासी आंनद उर्फ़ मिथुन मौर्या (30) पुत्र राम लोचन मौर्या खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। गुरुवार की देर शाम आनंद अपने एक दोस्त को लेने के लिए बाइक से रामनगर की ओर निकले थे। उनका दोस्त चंडीगढ़ से आ रहा था। इसी दौरान महादेवा-भैरमपुर मार्ग पर गर्री गांव के पास वह गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद मौर्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन पुलिस रामनगर सीएचसी ले गई जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.