चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनवरी माह में चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मनगरी चित्रकूट के प्रत्येक कस्बों तक जागरुकता रथ पहुंच रहा है। परिवहन अधिकारी प्रमुख स्थलों पर पहुंचकर लोगों को हादसों में कमी लाने के लिए नियमों का अनुपालन करने पर जोर दे रहे है। पिछले छह दिन से अभियान चल रहा है। इसकी शुरुआत एक जनवरी को हुई थी। पूरे महीने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जाना है। छठवें दिन जागरुकता रथ मानिकपुर तहसील क्षेत्र के खोह, ऐचवारा, मानिकपुर, मारकुंडी एवं सरैया में ग्रामीणों को जागरुक किया गया। एआरटीओ आरपी सिंह ने लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में आकर आवेदन करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। यात्रीकर अधिकारी दीप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.