बाराबंकी, नवम्बर 26 -- देवा, दरियाबाद व रामनगर थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाएं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया बाराबंकी। देवा, दरियाबाद व रामनगर थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ई रिक्शा चालक ने बाइक में मारी टक्कर: देवा शरीफ संवाद के अनुसार सतीश (25) पुत्र राधे लाल निवासी ग्राम पलका, थाना गुडम्बा, लखनऊ अपनी बाइक से कुर्सी से देवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान देवा से कुर्सी की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा और एक सीएनजी ऑटो को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक ई रिक्शा से टकरा कर अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस हादसे में सतीश के सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार महिला को चोटे आईं है। इसी हादसे में ई रिक्शा के पलटने से चालक मनोज...