मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- देर शाम भोपा- मुज़फ्फरनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कादीपुर निवासी बाईक चालक की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीण की मौत से परिवार मे मातम छा गया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी 55 वर्षीय राकेश उर्फ़ राका पुत्र वीरेन्द्र सिंह शनिवार की देर शाम बाईक द्वारा कादीपुर से मुज़फ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही मुज़फ्फरनगर मार्ग पर कासमपुर के पास श्रीगुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। एम्बुलेंस द्वारा घायल राकेश को भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता पुत...