बस्ती, फरवरी 6 -- बस्ती। रामजानकी मार्ग पर रामरेखा पुल के पास एक अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा आंचल गौड़ (16) गंभीर रूप से घायल हो गई। बैदोलिया मिश्र निवासी आंचल उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज, अमोढ़ा में कक्षा 11 की छात्रा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह व अन्य शिक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को निजी वाहन से छावनी पीएचसी ले गए। प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि सुबह 10:15 बजे तक अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था और प्रभारी अधिकारी का कक्ष खाली पड़ा था, केवल एक वार्ड बॉय वहां उपस्थित था। लापरवाही देखकर प्रधानाचार्य ने बस्ती सीएमओ को फोन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे डॉक्टर पीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की स्थिति को देखते हुए उसे सीएचसी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.