बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। बिजनौर से किरतपुर जाते समय एनएच-34 पर गांव झलरा के पास हुए सड़क हादसे में एक सेल्समैन की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिला मुजफ्फरनगर के गांव बुढ़ाना निवासी मोहसिन (35) पुत्र नसीम पेशे से सेल्समैन था। गुरूवार को मोहसिन काम के सिलसिले में बिजनौर से किरतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झलरा के पास डिवाइडर से बाइक टकरा गई। जिससे मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहसिन को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मोहसिन की शादी को करीब 14 साल हो चुके थे और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.