रामपुर, फरवरी 16 -- नगर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी हेमराज सिंह राठौर ने कहा कि उनका पुत्र संजीव राठौर 13 फरवरी की सुबह करीब सात बजे बाइक से बेगमाबाद गांव में आयोजित एक विवाह समारोह से घर लौट रहा था। बाइक पर उनके दामाद रंजीत कुमार निवासी ग्राम सुनार खेड़ा थाना केमरी भी बैठे थे। आरोप है कि अहरो बिलासपुर रोड स्थित ग्राम सिरसखेड़ा पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक जावेद निवासी ग्राम धावनी बुजुर्ग थाना खजुरिया ने लापरवाही से उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...