चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी स्थित कोर्ट तीर्थ के पास गुरुवार की आधी के समय अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराने पर सदर विधायक के चचेरे साले की मौत हो गई। जबकि मृतक के दोस्त को हल्की चोटें आई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के सेमारिया जगन्नाथवासी निवासी 35 वर्षीय छितानी व 37 वर्षीय बृजभूषण पटेल गुरुवार को निमंत्रण में शामिल होने लखनपुर गांव गए थे। दोनो लोग निमंत्रण के बाद देर रात करीब एक बजे वापस लौट रहे थे। कोर्ट तीर्थ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई। जिससे बृजभूषण गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि उसके साथी छितानी को मामूल चोटें आई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो ...