सीवान, जुलाई 15 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के जलालपुर पनिसरा समीप सोमवार की सुबह आठ बजे सड़क एक्सीडेंट में 60 वर्षीय वृध्द महिला घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहीं घायल महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उक्त महिला सड़क पर पैदल जा रही थी। तभी विपरित दिशा से अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गयी। वहीं स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ कर घायल महिला को इलाज कराने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...