खगडि़या, जनवरी 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनधि। सड़क हादसे में वन विभाग के महिला फॉरेस्टर 25 वर्षीया रीना कुमारी की शनिवार की देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका मायके जिले के मानसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 चकहुसैनी में थी। वह रतन प्रसाद यादव की पुत्री थी। जबकि ससुराल सहरसा जिले के काशनगर थाना के सिमरिया गांव था। वह मोतिहारी जिले के चकिया में पदस्थापित थी। रविवार को नगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने पति के साथ मायके एक 11 माह की बेटी के साथ आ रही थी। इसी बीच उसराहा पुल पर हादसे में मां की मौत हो गई। वही उसका पति राहुल कुमार घायल हाो गया। शव पोस्टमार्टम कराकर ससुराल वाले अपने गांव अंतिम संस्कार के लिए ले गए। घटना के ...