शामली, मार्च 10 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व उसकी चचेरी बहन की मौत हो गई। जबकि एक भाई घायल हो गया। वह मौत के गम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। शनिवार रात करीब 11 बजे कांधला कस्बे मोहल्ला खैल निवासी समीर (22) अपने भाई मुनव्वर (19) व चचेरी बहन कक्षा छह की छात्रा जिया (14) के साथ बाइक द्वारा गांव तितरवाड़ा में अपने ननिहाल में एक मौत में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह ऊंचागांव के निकट पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.