प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया गांव निवासी राकेश कुमार का 29 वर्षीय बेटा आशुतोष कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...