फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 22 -- जहानगंज। सड़क हादसे में नगला रघोल के युवक की मौत से कोहराम मच गया। युवक अपने परिजनों के साथ बाइक से जनपद मैनपुरी जा रहा था। कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ रोड पर यह हादसा हुआ जिसमें नीरज की मौत हो गयी। नगला रघोल के नीरज अपने परिजनों के साथ जनपद मैनपुरी के सठगवां, रामनगर बाइक से जा रहे थे। विशुनगढ़ रोड पर तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दूर जा गिरे। तीनों को तिर्वा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना गांव में पहुंचने से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...