फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- शिकोहाबाद में नौशहरा के पास दो बाइक की भिड़ंत में घायल युवक की मौत के मामले में पत्नी ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रताप सिंह निवासी वासुदेवमई 19 अप्रैल की शाम एक कार्यक्रम में गांव के सुनील कुमार के साथ भाग लेने के लिए बाइक से सिरसागंज के लिए जा रहे थे। जब बाइक नौशहरा रेलवे पुल के पास पहुंची तभी अचानक पीछे से आते हुए बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप सिंह गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.