कन्नौज, फरवरी 18 -- ठठिया, संवाददाता। दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे ठठिया निवासी युवक की नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे कानपुर नगर के अरौल थाना क्षेत्र के भिलाई गांव के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार ठठिया कस्बा निवासी 23 वर्षीय सौरभ पुत्र स्वर्गीय अनूप राठौर अपने दोस्त 20 वर्षीय आकाश पुत्र रामविलास के साथ बाइक से कानपुर के अरौल से वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर भिलाई गांव के सामने पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। दोनों को एंबुलेंस से कानपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.