बलिया, जनवरी 2 -- हल्दी (बलिया)। हल्दी - सहतवार मार्ग पर गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक का इलाज बीएचयू में चल रहा है जबकि दूसरे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत हो गई है।सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी 30 वर्षीय राहुल तिवारी तथा 32 वर्षीय अन्नू तिवारी रात करीब साढ़े दस बजे कहीं से घर लौट रहे थे। तभी किसी वाहन ने धक्का मार दिया। अन्नू की मौत हो गई जबकि राहुल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...