अररिया, फरवरी 8 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसों में महिला सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये। घायलों में कामत टोला मालद्वार की रिहाना प्रवीण, डकैता के सुनील कुमार मंडल व गोपालनगर के इसराफिल शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...