मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। ड्रमंडगंज संवाद अनुसार क्षेत्र के गलरा गांव निवासी 22 वर्षीय सुमंत कुमार कोल गांव के ही 18 वर्षीय सनी कोल के साथ रतेह चौराहा किसी काम से गए थे। दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही गलरा गांव मोड़ पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। बाइक चला रहे सुमंत का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी हलिया में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक आलोक सिंह यादव सुमंत को मंडली...